गोंडा, फरवरी 18 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के रहने वाले योगेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मीनरायन सिंह ने बुधवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वो मंगलवार की दोपहर तीन बजे कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे। इसमें से दस हजार रुपये अलग जेब में रख लिए थे। पीड़ित ने बताया कि वह कस्बे के गोनार्द अस्पताल के सामने एक बेंच पर बैठे थे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति आकर मुझसे बातचीत करने लगा। उसने कहा कि आप पैसा मुझे दे दीजिए और मैं दो सौ रुपये की गड्डियों को पांच सौ की गड्डियों में बदलकर आपको दे दूँगा। मैने उसकी बात पर विश्वास कर उसे बीस हजार रूपयों की दोनों गड्डियां दे दीं। अज्ञात व्यक्ति वह रुपये लेकर भाग गया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्द...