गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- मोदीनगर। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उमेश पार्क कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से 3.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की उमेश पार्क कॉलोनी निवासी मोहन लाल भुटानी ने बताया कि 20 नवंबर को उनके पास अनुज अग्रवाल नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि उनके मोबाइल नंबर से दो करोड़ रुपे का फ्रॉड हुआ है। इसके बाद उसने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर प्रदीप से बात कराई। उसने ने भी यही बात दोहराई। कहा कि यदि गिरफ्तारी से बचना है तो तीन लाख बीस हजार रुपये जमा करने होंगे,जो जांच पूरी होने के बाद मिल जाएंगे। इसके बाद उन्होंने उनके बताए गए खातों में तीन लाख बीस हजार रुपये ट्रांसफर दिए। दो दिन तक रुपये वापस ना आने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। एसीपी ...