बलिया, सितम्बर 9 -- बांसडीह। कस्बा के दुर्गा मंदिर चौराहा के पास मंगलवार को उच्चकों ने झांसा देकर एक महिला से सोने के आभूषण ले लिया और फरार हो गये। जानकारी होने पर पीड़िता ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी चिंता पत्नी टुनटुन यादव रिश्तेदारी में गयी थी। वापस लौटते समय वह दुर्गा मंदिर के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच पहुंचे दो उच्चकें झांसा देकर महिला के शरीर के गहना उतरवा लिया और फरार हो गये। कुछ देर बाद ठगी का संदेह होने पर महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...