संभल, मार्च 9 -- वीन मंडी समिति स्थित फल मंडी में उगाही करने के बाद रुपये लेकर आढ़त पर पहुंचे ई-रिक्शा चालक को झांसे में लेकर चार लोग रुपयों की थैली लेकर रफू-चक्कर हो गए। रुपये लेकर रफू-चक्कर हुए लोग सीसीटीवी में कैद हो गए। पीड़ित आढ़ती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। नखासा थानांतर्गत रायसत्ती निवासी इमरान फल मंडी में हाजी नफीस की आढ़त पर काम करता है। इमरान ई-रिक्शा से फल विक्रेताओं की दुकानों पर फल पहुंचाता है और उनके रुपये लेकर आढ़त पर जमा करता है। शुक्रवार को इमरान फल विक्रेताओं से रुपये लेकर आढ़त पर पहुंचा और जमा करने के लिए वहां गिनती कर रहा था। इसी दौरान चार लोग पहुंचे और इमरान को बातों में उलझा लिया और उसकी रुपयों की थैली लेकर रफूचक्कर हो गए। कुछ देर बाद इमरान ने देखा, तो रुपयों की थैली गायब थी। इमरान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.