बलिया, फरवरी 7 -- बैरिया। इलाज के लिए पहुंची मां-बेटी को झांसा देकर उचक्कें गहना और नगदी लेकर फरार हो गये। जानकारी होने पर महिलाओं ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कस्बा में पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। दुबहड़ निवासी रेखा यादव अपनी मां को इलाज कराने के लिए लेकर आयी थी। दोनों स्टैंड पर किसी वाहन से उतरने के बाद पैदल ही डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी बीच रास्ते में दो युवक उन्हें मिल गये। युवकों ने भगवान गणेश का दर्शन कराने के लिए आंख और मुट्ठी बंद कराया। इसके लिए उनके शरीर का गहना भी उतरवा लिया। दोनों आंख बंद कर खड़ी रह गयी जबकि उचक्के मंगलसूत्र, बाली के साथ ही करीब पांच हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गयी। कुछ देर बाद उन्हें ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.