देवरिया, अगस्त 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक ने झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किया। कुशीनगर जनपद के एक की रहने वाली युवती की शादी कसया थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसके पति का निधन हो गया। इस बीच तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक उसके घर आने जाने लगा। साथ ही सामान भी पहुंचाने लगा। इस बीच विधवा महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसे लेकर फरार हो गया। एक साल रखने के बाद पुनः जब युवक उसको लेकर घर अपने पहुंचा तो परिजनों ने रखने से इनकार कर दिया।इसके बाद वह कसया में एक किराये की मकान में लेकर उसे रहने लगा। अब घर छोड़कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.