अयोध्या, अगस्त 4 -- अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शख्स को झांसा देकर ऑनलाइन 5000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई है। पीड़ित वेद प्रकाश पाठक का कहना है कि उनको एक शख्स ने फोन किया और खुद को अजीत कुमार बताया। अपोलो अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देकर दो किश्त में 5000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। बाद में उन्होंने अजीत कुमार को फोन किया तो ठगे जाने की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...