वाराणसी, नवम्बर 24 -- चौबेपुर। चौबेपुर चौराहे पर बीते शनिवार को एक ठग शादी में ले जाने का बहाना बनाकर एक वृद्धा की सोने की चेन लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। केराकत के छितौना निवासी संजय यादव अपनी मां यशोदा देवी के साथ मामा पप्पू यादव के नरपतपुर स्थित घर जाने के लिए वाहन का इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने खुद को पप्पू यादव का भेजा हुआ बताते हुए साथ चलने को कहा। वृद्धा उसकी बातों में आकर बाइक पर बैठ गई, जबकि संजय ऑटो से पीछे चल दिए। डुबकियां पेट्रोल टंकी के पास पुलिया पर युवक ने धोखे से वृद्धा की सोने की चेन उतरवा ली और पेट्रोल भरवाने का बहाना बनाकर बाइक समेत फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद संजय को ठगी की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.