फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- शमसाबाद, संवाददाता। साइबर ठग मेहनत की कमाई को पार कर रहे हैं। एक महिला को झांसा देकर चार हजार रुपये की नगदी पर कर ली गयी। महिला ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने खाते को होल्ड करा दिया। अब महिला को कोर्ट के माध्यम से रुपये मिलेंगे। अलेपुर निवासी शहनाज के पास एक अंजान नंबर से काल आयी। उसके नंबर पर दो रुपये भेजे गये। महिला को झांसे में लेकर साइबर ठग ने एक मैसेज भेज दिया। महिला ने जब इसे खोला तो उसके खाते से 4 हजार रुपये कट गये। इस पर घबरायी महिला ने थाना पुलिस को जानकारी दी। फ्रॉड को देखकर पुलिस की टीम हरकत मेंं आयी। पुलिस ने खाते को होल्ड करा दिया। ऐसे में ठगी होने से महिला बच गयी। अब उसके रुपये कोर्ट के माध्यम से मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...