कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह करीब छह बजे उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...