गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बनकर एक लाख रुपये से अधिक की दवाइयां हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया। लोहिया नगर निवासी मौलिक गर्ग ने बताया कि वह अपने पार्टनर मयंक राज के साथ मिलकर एक फर्म के जरिए दवाइयों का व्यापार करते हैं। एक जनवरी 2026 को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम डॉ. अमित कुमार गुप्ता बताया। उसने स्वयं को सेक्टर-30, इंद्रगढ़ी नोएडा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में एचओडी पद पर तैनात बताया और अस्पताल के लिए दवाइयों का ऑर्डर दिया। दवा के बदले आरोपी ने एक लाख नौ हजार रुपये का चेक दिया। दो जनवरी को जब चेक बैंक में जमा कराया गया तो वह बाउंस हो गया। चार जनवरी को बैंक की ओर से चेक वापस मिलने पर उन्होंने आरोपी से संपर्...