अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- शोभा यात्रा और झांकी प्रदर्शन के साथ रानीखेत में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हो गया है। सोमवार की अपराह्न नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। युवाओं द्वारा सजाई गई सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा भी बिखेरी। 16 अगस्त से कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बाल कलाकारों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का प्रदर्शन रात्रि के समय किया गया था। भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। शिव मंदिर कमेटी की तरफ से झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के संयोजक अगस्त लाल साह ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.