गाजीपुर, नवम्बर 26 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र में भारतीय संविधान दिवस के मौके पर झांकी के साथ पथ संचलन किया गया। चौहान मार्केट के हनुमान मंदिर से चलकर आंबेडकर पार्क सुल्तान जाकर समाप्त हुआ। समाज में व्याप्त अनेक दुर्गुणों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। साथ ही धार्मिक सौहार्द और बंधुत्व का संदेश देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने पर बल दिया गया। अंत में विचार संगोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमे अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे ग्राम प्रधानों से लेकर समाज सेवियों और हर धर्म जाति के लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...