मुरादाबाद, मार्च 12 -- ननुआं कलियुग नारायण महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान मूर्ति के पास स्थित ननुआं आश्रम में ननुआं सच्चिदानंद गुरु का जन्मोत्सव आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ शोभायात्रा से किया गया। इसमें झांकियों से ननुआं महाराज का संदेश प्रसारित किया गया। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते रहे। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का आरंभ डिप्टी साहब के मंदिर के पास स्थित राजा साहब के भवन के पास से नारियल फोड़कर किया गया। इसके बाद समिति के बैंनर कीर्तन मंडली की अगुआई में शोभायात्रा का आरंभ किया गया। शिव-पार्वती, राधा कृष्ण के नृत्य और काली मां के उग्र स्वरूप के नृत्य ने मन मोह लिया। बीच में बैंड और ढोल पर श्रद्धालु नृत्य करते रहे। झाकियों से ननुआं महाराज का संदेश प्रसारित होता रहा। इसमें राम दरबार, रा...