मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 111वीं स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय की केंद्रीय थीम भारत समग्रता के साथ निरंतरता के अंतर्गत ज्ञान सेतु गंगा से विंध्याचल तक समावेशी विकास को निरंतरता के साथ साकार करती राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बीएचयू की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में लगभग 2700 एकड़ में फैली राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की झांकी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विरासत के मूल्यों को बखूबी दर्शाया गया था। विंध्य की पहाड़ी क्षेत्र, मां विंध्यवासिनी के चरणों में स्थित यह परिसर पं. मदन मोहन मालवीय के विचार चक्र, मूल्यों को समग्र, सतत विकास के रूप में शिक्षा को प्रदर्शित किया गया। परिसर में कृषि, पर्यावरण, आयुर्वेद, पर्यटन, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ ही आधुनिक तकनीकी शिक्षा को समग्रता ...