वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 106वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान विश्वविद्यालय ने अपनी 106 वर्षों की विरासत को याद किया। इस दौरान संस्थापकों बाबू शिवप्रसाद गुप्त और डॉ. भगवानदास के वंशज भी परिसर में मौजूद रहे। झांकियों और शोभायात्रा के बाद गांधी अध्ययन केंद्र में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों की शुरुआत मानविकी संकाय के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति भारतरत्न डॉ. भगवानदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। दीक्षांत मंडप से कुलपति प्रो. एके त्यागी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा के दौरान पंत प्रशासनिक के सामने स्थित गांधी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। शोभायात्रा में मानविकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.