बिजनौर, फरवरी 2 -- गांव महेशपुर खेड़ी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न महापुरुषों की आकर्षक झांकियां अखाड़ा शामिल रहा। शोभायात्रा में गुरु रविदास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, शंकर पार्वती,राधा कृष्ण, काली माता, गंगा माता, कबीरदास, मीराबाई की आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में तपेश कुमार,रवि कुमार, ऋषिपाल, प्रशांत, विरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, आशीष, सुमित कुमार, जितेंद्र, रिंकू, रमन अंकित, राजेश आदि रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ सुषमा चौधरी ने फीता काटकर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...