प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- झलवा गांव की एक गली में गंदा पानी भरने से वहां रहने वाले भड़क गए। लगभग 50 मीटर गली में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ तो लोगों ने इसकी शिकायत इलाहाबाद पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह से की। विधायक की फटकार के बाद बुधवार को सीवर लाइन का चैंबर खोलकर सड़क पर भरा पानी निकाला गया। विधायक निधि से बनाई गई गली में सोमवार शाम से ही पानी भरने लगा था। गली में रहने वालों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्क्ष अखिलेश कुमार सिंह और विधायक से शिकायत की। लोगों का कहना था कि मुख्य मार्ग और इसके किनारे नाली से गली नीचे होने की वजह से जलभराव हो रहा है। लोगों की शिकायत पर विधायक ने गली बनाने वाले ठेकेदार को तलब कर पूछताछ की और तत्काल पानी निकालने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर बुधवार दोपहर गली में एक फीट तक...