मोतिहारी, दिसम्बर 23 -- घोड़ासहन। कंपकंपाती ठंड से राहत के रूप में नेपाली शराब की तलाश में सीमापार नेपाल जाने वाले नागरिकों की खैर नहीं है। झरौखर पुलिस ऐसे शराबियों की ताक में खड़ी रहती है। सीमा रेखा के समानान्तर सैनिक रोड पर गश्ती के दौरान पुलिस के द्वारा 10 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...