धनबाद, अप्रैल 11 -- झरिया, हिन्दुस्तान बारिश झरिया विद्युत प्रमंडल क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। झरिया, जोड़ापोखर, सिंदरी, चासनाला, भौरा, अलकडीहा आदि जगहों की बिजली बारिश होते ही गुल हो गई। डीवीसी का ब्रेकर खराब हो गया। कई जगहों पर बिजली के तार के ऊपर पेड़ गिरे हैं। कई घरों पर पेड़ गिरे हैं। पूरा क्षेत्र ब्लैकआउट हो गया है। बारिश से कई क्षेत्रों में जलजमाव भी हो गया। झरिया की इंदिरा चौक पर बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। वहीं शाहनगर में भारी एसबेसट्स उड़कर बिजली के तार पर गिर गया। बालूबंकर के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर गया है। झरिया शिव मंदिर रोड जलमग्न हो गया। इसके अलावा बस्ताकोला में भी पेड गिरे हैं। कईघर क्षतिग्रस्त हुए है। पूरे झरिया क्षेत्र में देर रात बिजली बहाल नहीं हो पाई है। जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। कई लोग बाल बाल बचे है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.