धनबाद, अप्रैल 19 -- झरिया। झरिया सब्जी पट्टी में शुक्रवार को दो आवारा सांडों ने बीच सड़क पर जमकर तांडव मचाया। आवारा सांडो ने एक सवारी टोटो संख्या जेएच 10सीभी 1129 व एक फल ठेला को पलट दिया। जिससे एक बच्चा, बाइक सवार सहित कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह टोटो को उठाकर सड़क के किनारे किया। और घायल को उठाकर झरिया एक नर्सिंग होम ले गए। सांडो की लड़ाई में सड़क पर अफरा तफरी मच गई थी। आधा घंटा तक सब्जी पट्टी जाम रहा। लोगों ने कहा कि झरिया सब्जी पट्टी में कूड़ेदान होने के कारण कई आवारा सांडों का यहां जमावड़ा रहता है। रोजाना किसी न किसी राहगीर को मारकर बुरी तरह से घायल कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व भी सांड की चपेट में आने से एक बुजूर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो चुकी है। लोगों ने मांग किया कि नगर निगम आवारा सांड को पड़कर गौशाला मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.