धनबाद, नवम्बर 27 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया राज ग्राउंड स्थित फल मंडी में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे पूरी मंडी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। आग की लपटें काफी तेज थी। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल राज ग्राउंड पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों ने कहा कि गोदाम में रखे कैरेट और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। वहीं गोदाम संचालक सीताराम कुमार व सुबोध कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों ने आग लगाई है। इससे लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद झरिया पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...