धनबाद, फरवरी 22 -- नगर निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन शनिवार को झरिया शहर अस्त-व्यस्त रहा। मेयर प्रत्याशियों से लेकर वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की चहल-कदमी काफी तेज रही। किसी प्रत्याशी के रोड शो, तो किसी की नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल रही। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था और हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक परेशानी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को हुई। दोपहर करीब एक बजे से शाम करीब 3:45 बजे तक शहर के कतरास मोड़ से लेकर बस्ताकोला तक और बाटा मोड़ से चार नंबर मोड़ तक सड़क जाम की समस्या बनी रही। जाम में स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक फंसे रहे। हालात ऐसे थे कि लोगों को पैदल चलने में भी मशक्कत करनी पड़ी। शाम 4:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

ह...