धनबाद, फरवरी 20 -- बुधवार को चांद का दीदार होने के बाद गुरुवार की सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखा। बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी पहले रोजा को लेकर उत्साहित दिखे। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही और लोगों ने घरों एवं मदरसों में भी नमाज अदा की गई। अहले सुबह फज्र की नमाज से पहले लोगों ने सहरी की। इसके बाद रोजा रखा। पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत की। शाम को मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार कर रोजा खोला। रमजान में बढ़ने लगी है फलों की कीमत : पहले रोजा को लेकर गुरुवार को झरिया बाजार में खरीदारों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने -अपने जरूरत का सामान खरीदा। रमजान शुरू होते ही सेव, तरबूज, नींबू, अंगूर और पपीता के भाव तेज हो गए है। लोकल खजूर 82 से 90 रुपये किलो, सऊदी अरब का खजूर 360 रुपए से 3500 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं फलों में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.