धनबाद, फरवरी 20 -- झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पर्ची बांटने का कार्य शुरू किया गया है। क्षेत्र के सभी 340 मतदान केंद्र के बीएलओ इस कार्य में लगे हुए हैं ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कुछ मतदान केंद्रों पर कम मतदान हुए थे। वैसे मतदाता जिनके घर पर बीएलओ नहीं पहुंच पाए हैं वे अपने मतदान केंद्र पर भी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे पार्षद प्रत्याशी और मेयर प्रत्याशी के समर्थक भी मतदाता पर्ची बांट रहे हैं। बीएलओ समझ रहे हैं कि प्रत्येक मतदाता को दो सेट का वैलेट पेपर दिया जाएगा। एक सेट मेयर प्रत्याशी का होगा तो दूसरा पार्षद प्रत्याशी का होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...