धनबाद, नवम्बर 14 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में आयोजित मंगसीर नवमी महोत्सव गुरुवार को दादी जी के आलौकिक शृंगार, छप्पन भोग व भजन कीर्तन के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह छह बजे पंडित मुन्ना शास्त्री ने दादी जी की विधिवत मंगल आरती की। पंचधारी भोग का पूजन कराया। आठ बजे बुंदिया भोग, खीर पूड़ा भोग लगाया गया। 10 बजे दादी जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम को दादी जी का भव्य शृंगार हुआ। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किया गया। केक काट कर दादी जी का जन्मदिन धूमधाम से मना। स्थानीय भजन गायकों ने भजन कीर्तन की शुरूआत की। कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी पहुंचे। मौके पर द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदीलाल तुलस्यान, नथमल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.