धनबाद, दिसम्बर 9 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू स्टेशन निवासी व बीसीसीएलकर्मी सैफ अली खान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार को एक लाख रुपए नकद, सात लाख के गहनों की चोरी कर ली। घटना के समय पीड़ित सैफ अली खान अपने परिवार के साथ दोपहर में मार्केट गए हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ घटना को अंजाम दिया। घर में रखे अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपए नकद और दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पुत्री की शादी के लिए रखे सात लाख के गहनों की चोरी कर ली। चोरों ने मात्र दो से ढाई घंटे के अंदर पूरी घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...