धनबाद, फरवरी 14 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ निवासी संकादीप पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के घर की खिड़की तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने नकदी सहित करीब छह लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती जेवरात, नकदी और अन्य सामान की चोरी की है। गृहस्वामी पप्पू पांडेय पेशे से पुजारी हैं। वे अपने परिवार के साथ बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात ही घर लौटे थे। परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने खिड़की को तोड़ दिया और जिस कमरे में लोग थे, उसके बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। परिवार के सदस्य सुबह जब उठे तो पता चला। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो पाया कि खिड़की टूटी हुई। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का ल...