धनबाद, जून 2 -- झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र के भालगढ़ा में बनाई जा रही पीसीसी सड़क को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। करीब 1100 फीट सड़क को क्षतिग्रस्त किया गया है। यह सड़क शनिवार को दिन में बनाई गई थी और रात दो बजे के बाद उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी रविवार की सुबह ठेकेदार, भाजपा नेता श्रवण राम और रामप्रकाश सिंह को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी संख्या में भीड़ जुट गई। भवन निर्माण विभाग के एसडीओ रौनक मिश्रा, जेई नासिर अंसारी भी पहुंच गए और मामले की छानबीन की। क्षतिग्रस्त करने का आरोप खास झरिया निवासी ठेकेदार उपेंद्र सिंह व अन्य पर लगा है। उपेंद्र सिंह पूर्व पार्षद व भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह के भाई हैं। दोनों भाई में विवाद है, जिसके कारण दोनों अलग रहते हैं। उपेंद्र सिंह को लोग विपक्षी दल का समर्थक बताते हैं। ठेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.