धनबाद, मई 30 -- झरिया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड धनबाद के अधीक्षण अभियंता एससी ठाकुर ने गुरुवार को झरिया में उत्पन्न बिजली की समस्या का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि झरिया में बिजली की समस्या पूरी तरह से सुधरेगी। फिलहाल झरिया के लोगों को पूरे लोड के साथ बिजली दी जा रही है। डीवीसी में पावर प्रॉब्लम आया है वह भी दूर नहीं हुआ है। बावजूद बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि झरिया शहर में चार जगह पर नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे है। रात में ट्रांसफॉर्मर लगा दिए जाएंगे और उसका लोड बांटने का भी कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.