धनबाद, फरवरी 23 -- झरिया। गायत्री परिवार की ओर से प्रभु दयाल शर्मा और शांति देवी की स्मृति में मुन्नीबाई धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रवीण शर्मा और उनके परिजनों ने दादा दादी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लायंस क्लब रघुनाथपुर खिरकिया मेमोरियल आई अस्पताल के सहयोग से किया गया। जांच के दौरान आए मरीजों का सुगर, श्वास, ब्लड, हार्ट आदि का चेकअप किया गया। इसके बाद मरीजों को चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया। शाम चार बजे तक चले स्वास्थ्य शिविर में कुल सौ से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच व दवाओं का वितरण किया गया। प्रवीण शर्मा ने बताया कि शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्हें अपनी आंखों की समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं थी या वे इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.