धनबाद, मार्च 22 -- झरिया। वैसे तो झरिया बाजार व आसपास में हर जगह पर नंगा बिजली का तार गुजर रहा है। शुक्रवार को सबसे व्यस्त कपड़ा पट्टी में नंगे तारों के आपस में सटने से चिंगारी निकलने लगी। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। समाज सेवी श्रीकांत अम्बष्ट ने बताया कि किसी तरह से लाइन कटवा कर ठीक कराया गया। लेकिन हमेशा डर बना रहता है। कपड़े की दुकान ही नहीं यहां पर पटाखे की भी दुकानें हैं। आग लगने पर भयंकर हादसा हो सकता था। उन्होंने कवर तार लगाने की मांग की है। बताया कि 1992 में धरतेरस की शाू सिन्दुरिया पट्टी के पटाखा दुकान में आग लगी थी। जिसमें 29 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। दर्जनों घायल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.