धनबाद, फरवरी 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व पदाधिकारी व समाजसेवी स्वरूप मंडल उर्फ बेणु मंडल की स्मृति में गुरुवार को झरिया हेटलीबांध में 'बेणु मंडल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट' की ओर से स्मृति सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बेणु मंडल की तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगीत शिक्षिका प्रणति कर ने रवींद्रनाथ ठाकुर का गीत 'एई आगुनेर परशमोनि' गाकर सबकी आंखें नम कर दीं। इस दौरान कई लावारिस शवों और निर्धन लोगों के अंतिम संस्कार में मदद करने वाले मनोज दे (53) को 'अंत्येष्टि महासेवक सम्मान' से सम्मानित किया गया। मौके पर गोपाल मंडल, पिनाकी रॉय, मनोज डे, एम.एम. दत्ता, सुभाशीष रॉय, अरुण मिश्रा, संजय पंडित, प्रणति कर, नयन दत्ता, मौसमी रॉय, अजाऊ सेन, बाकू सेन, राजा दत्ता, सुमन कुमा...