धनबाद, जून 28 -- झरिया, प्रतिनिधि साइबर ठगी के मामले में बंगाल पुलिस भगतडीह परसाटांड़ स्थित एक होटल से विकास निषाद उर्फ काला जामुन को नाटकीय ढंग से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। गिरफ्तार करने के दौरान सिविल ड्रेस आई पुलिस के साथ लोग विकास निषाद को छुड़ाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। तभी बंगाल पुलिस ने झरिया पुलिस को कॉल किया। झरिया पुलिस के पेट्रोलिंग दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस को देख कुछ लोग फरार हो गए। बंगाल पुलिस ने विकास को धनबाद कोर्ट में प्रस्तुत किया। इसके बाद अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। बताते हैं कि गुरुवार की देर रात से ही भगतडीह एवं एना के आसपास के क्षेत्र में सिविल ड्रेस में पुलिस कई लोगों की तलाश में घूम रही थी। शुक्रवार की सुबह परसाटाड़ स्थित एक चाय दुकान में पुलिस विकास की गिरफ्तारी के लिए बैठी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.