धनबाद, जुलाई 24 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के बंद आरएसपी कॉलेज में बुधवार को एक युवती (19) अचेत अवस्था में मिली। युवती के सिर से काफी खून निकल रहा था। एक हाथ भी टूटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार आरएसपी कॉलेज पहुंचकर घायल युवती को झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से इलाज के बाद उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही आरएसपी कॉलेज के आसपास हंड़कंप मचा है। युवती के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध बताया जाता है कि एक युवक के साथ युवती झरिया बंद आरएसपी कॉलेज पहुंचे थे। यहां पर दोनों खंडहर रूम में कई घंटे बिताए। इसके बाद उक्त युवक-युवती को छोड़कर फरार हो गया। कॉलेज कैंपस में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। तभी अचानक बारिश आ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.