धनबाद, दिसम्बर 9 -- झरिया प्रतिनिधि झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के विरोध में आयोजित रन फॉर क्लीन एयर के तहत सोमवार को झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। नागरिकों ने गुलमोहर का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधे को लोहे के गेबियन से सुरक्षित किया गया है। मौके पर झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष व समाज सेवी राजकुमार अग्रवाल, ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, सत्यनारायण भोजगढ़िया, डॉ दिलीप कुमार, आरसी पासवान, उमाचरण रजवार, प्रीतम शर्मा, सूरज कुमार, मो. फैयाज आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...