धनबाद, जनवरी 10 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया निवासी व पटकथा लेखक धीरज मिश्रा बॉलीवुड में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कई देश भक्ति और बायोपिक फिल्में लिखी हैं। अब उनकी नई फिल्म सरोजिनी का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। सरोजिनी का ट्रेलर मुंबई में एक शानदार समारोह में रिलीज किया गया। इसमें फिल्म की पूरी कास्ट क्रू मौजूद थी। फिल्म को विनय चंद्रा ने निर्देशित किया है और इसका संगीत भी दिया है। फिल्म की पटकथा और संवाद धीरज मिश्रा ने लिखी हैं। कलाकारों की बात करें तो मुख्य कलाकारों में इंद्रा तिवारी, सोनल, हितेन तेजवानी, जरीना वहाब हैं। धीरज मिश्रा ने बताया कि फिल्म में सरोजिनी नायडू के जीवन को बड़ी सहजता के साथ दिखाया गया है। फिल्म राजनीतिक न हो कर एक पिता-पुत्री का संबंध, एक महान कवयित्री, जिन्हें स्वर कोकिला भी कहा गया है। उनके जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.