धनबाद, फरवरी 11 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया केंदुआ मुख्य मार्ग पर गोपालीचक के समीप मंगलवार की दोपहर लगभग चार फीट के व्यास का गोफ बन गया। इससे काफी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा था। मुख्य सड़क से सटे ऐना फायर प्रोजेक्ट चल रहा है। गैस रिसाव से मुख्य मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दी। बीसीसीएल प्रबंधन कुसुंडा क्षेत्र के ऐना आउटसोर्सिंग परियोजना से शॉवेल मशीन मंगा कर गोफ को बालू से भराई करा दी। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है। यह मुख्य मार्ग लोगों का आने-जाने का एक मात्र सड़क मार्ग है। इससे पूर्व भी सड़क के किनारे कई स्थानों से गैस रिसाव हो चुका है। अगर यह गोफ रात में होता, तो कई वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते। इस मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.