धनबाद, दिसम्बर 31 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया की विभिन्न समस्याओं को लेकर झरिया कोयलांचल नागरिक मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को धनबाद उपायुक्त से मिलकर आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। मंच के राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि झरिया कोयलांचल के लोग आर्थिक दृष्टिकोण से भी काफी पिछड़े हुए हैं। यह एक ऐतिहासिक शहर रहा है। मगर इसकी लगातार उपेक्षा हो रही है। झरिया में रैयतों की जमीन का मोटेशन नहीं हो रहा है। रसीद भी नहीं कटी रही है। झरिया में मकान का नक्शा भी पास नहीं किया जाता है। पेयजल भी गंभीर समस्या बनी हुई है। डीएमएफटी फंड का उपयोग भी पर्यावरण सुधार के लिए नहीं किया जा रहा है। मौके पर दीपू साव, देवी साव, नवीन केसरी, अजय वर्मा, विजय वर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.