धनबाद, नवम्बर 21 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को एक विवाहिता व एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। पहली घटना झरिया ऊपर राजबाड़ी स्थित राजमाता कॉलोनी की है। यहां के तापस दा की पत्नी दीपाली कुमारी (28) ने बुधवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपाली को एक पुत्र (8) एवं एक पुत्री (6) है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। वहीं मृतक की मायके वाले टुंडी ओझाडीह से झरिया पहुंचे। मौत का कारण पति-पत्नी का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। वहीं दूसरा घटना झरिया दालपट्टी में हुई। यहां के जमुना साव की छोटी पुत्री प्रिया कुमारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झरिया पुलिस...