धनबाद, दिसम्बर 24 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया अचल को 22 वार्ड में बांटने के लिए कंबलों का दूसरा लॉट मिल गया है। यह कंबल मंगलवार को अंचल कार्यालय को मिला है। पहले अंचल कार्यालय को 1500 कंबल मिले थे। आपके अपना लोकप्रिय हिंदुस्तान समाचार पत्र में मंगलवार के अंक में समाचार प्रकाशित होते ही 3000 कंबल और जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है। अब अंचल के पास 4500 कंबल हो गए है। अब प्रत्येक वार्ड को पूर्व की तरह कंबल उपलब्ध हो जाएगा। बताते चले कि 1500 कंबल मिलने पर अंचल कर्मी और अधिकारी काफी परेशान थे। कंबल के लिए दबाव अंचल कार्यालय पर बढ़ गया था। झरिया के अंचल अधिकारी ने जिला प्रशासन से कंबल की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...