धनबाद, अक्टूबर 4 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया और आसपास के क्षेत्र में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया गया। भारी और लगातार बारिश के बीच दुर्गोत्सव संपन्न हुआ। प्राचीन व परंपरागत मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को दशमी को ही विसर्जित किया गया। यहां पर भक्तों ने मां को अपने कंधे पर लेकर झरिया के राजा तालाब व अन्य जलाशयों में विसर्जन किया। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजते रहा। परंपरा के अनुसार सबसे पहले झरिया के पुराना राजगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इसके बाद अमला पाड़ा, पोद्दारपाड़ा मुखर्जी मंदिर, मिश्री पाड़ा श्री श्री आदिशक्ति सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, पंचदेव मंदिर, मां मंगल चंडी काली मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ढोल नगाड़ा के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके अलावा जोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.