धनबाद, जनवरी 28 -- झरिया/जोड़ापोखर। झमाडा प्रबंधन ने झरिया जलमिनार को जाने वाले 30 इंच पाइप लाइन की बैंड की मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया है। पाइप बदलने का भी कार्य किया जा रहा है। करीब 152 मीटर पाइप बदल दिया जाएगा। क्योंकि पाइप जर्जर हो चुका है और हमेशा लीकेज होते रह रहा है। मरम्मत का कार्य दोपहर 12:00 से शुरू किया गया है। मरम्मत कार्य शुरू होते ही झरिया विधानसभा क्षेत्र की करीब 6 लाख की आबादी को पानी मिलना बंद हो गया है। तीन दिनों तक पानी की सप्लाई ठप रहेगी। हालांकि मरम्मती कार्य में 10 दिनों का समय लगेगा। लेकिन झमाडा प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि तीन दिन तक मरम्मत का कार्य करने के बाद अगले जगह पर किया जाएगा। इसके लिए 15 दिनों तक जलापूर्ति सामान्य किया जाएगी। उसके बाद फिर तीन दिन जलापूर्ति रोककर मरम्मत कार्य किया जाएगा। हर 15 दिन बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.