बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को दिनभर हुई बारिश ने जिले के प्रदूषण पर बड़ा असर डाला है। बारिश के बाद जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) घटकर 57 पर पहुंच गया। जिससे वायु गुणवत्ता ग्रीन जोन में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में बुधवार को प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन के साथ ही संतोषजनक श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है। पिछले काफी समय से प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा था। लगातार ठंड और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार से आमजन खासा परेशान था, लेकिन बारिश के बाद हवा साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश थमने के बाद बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं बारिश के प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.