मधुबनी, सितम्बर 19 -- मधुबनी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश बाद उमस एवं जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। बारिश के बीच शहर का चकदह एवं रामपट्टी 33 केवी फीडर ब्रेक डाउन हो गया। इससे गर्मी से लोग बेहाल गये गये। शाम तक में बिजली नहीं आई थी। इधर शहर से जल निकासी न होने के कारण कई मुख्य मार्ग पर जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। शहर के स्टेशन रोड, रांटी चौक से राजनगर जानेवाली रोड, डीएनवाई कालेज रोड सहित प्राय: सभी सड़कों पर जलजमाव से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जगह जगह सड़कों पर गढ्ढा होने के कारण आने जाने वालों के लिए खतरा मडराता रहता है। कारण गढ़े में जल जमाव होने के कारण लोगों को पता ही नहीं चल पाता है। शहर के कई ऐसे नाला है जहां सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.