समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर एक बार फिर बारिश से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कल्याणपुर चौक हनुमान मंदिर के समीप, भट्टी चौक से पुरुषोत्तमपुर जाने वाली मुख्य सड़क, रामभद्रपुर स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क, मालीपुर, मूसेपुर, फुलहरा एवं मोरवाड़ा गांव की सड़क पर जल जमाव होने के कारण आम लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को आवागमन करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही कल्याणपुर चौक हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर बारिश के पानी का जल जमाव होने के कारण कई चाय नाश्ते की दुकानों में पानी घुस जाने के कारण दुकानदारी चौपट हो गई है। इससे दुकानदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वही भट्टी चौक से पुरुषोत्तमपुर जाने वाली सड़क जल जमाव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.