आगरा, जुलाई 31 -- शहर में गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर के बाजारों एवं निचली बस्तियों में जलभराव हो गया। कई घंटों तक बारिश का पानी सड़कों से नहीं उतरा तो लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। लोग पालिका की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। वहीं बारिश के बावजूद वातावरण में उमस बनी रही। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। गुरुवार की सुबह आसमान पर नौ बजे आसमान पर बादल छाये थे। लोगों को बारिश अंदेशा था, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद मौसम फिर साफ हो गया। 11 बजे आसमान पर फिर काली घटाएं घिर आयी। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए राहगीर यहां के तहा खड़े हो गए। लगभग आधा घंटे हुई झमाझम बारिश से पालिका की कार्यों की कलई खुल गई। शहर के सोरों गेट बाजार, आंबेडकर पार्क नगर पालिका परिसर...