अमरोहा, जून 29 -- शुक्रवार की दोपहर झमाझम बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर की सड़कों पर हुआ जलभराव उनके लिए आफत बना। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका पर नालों की सफाई नहीं करवाने का आरोप है। जिसके चलते लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। बीते कई दिन से भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे थे। आसमान में बादल दिखाई देने के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। जिसके चलते तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। उमस भरी गर्मी से लोगों का पसीना तक नहीं सूख रहा था। शनिवार को अचानक से मौसम के मिजाज बदले। घने बादल आसमान में दिखाई दिए तथा झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से निजात मिली। बच्चे व युवा तो गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश में नहाते भी दिखाई दिए। बारिश बंद होने पर लोग मौसम का लुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.