गढ़वा, सितम्बर 3 -- गढ़वा, हिटी। पिछले एक हफ्ते से बारिश नहीं होने से कई इलाकों में धान लगे खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। उससे किसान चिंतित थे। किसान बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण पटवन नहीं कर पा रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद बारिश होने से किसानों को राहत मिली। साथ ही बारिश फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। जिलांतर्गत कांडी पखंड क्षेत्र में दो घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण थोड़ी देर के लिए जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिला। दोपहर बाद तीन बजे से पांच बजे तक बारिश हुई। नदी, तालाब, आहर का जलस्तर में बढ़ोतरी देखा गया। बारिश से धान के फसल को फायदा हुआ। खासकर टांड़ क्षेत्र के धान के फसल को बड़ी राहत पहुंची। टांड़ खेत के धान में दरार आना शुरू हो गया था। वहीं इस बारिश से सब्जी के फसल को नुकसान हुआ। सब्जी के लतर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.