बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- मौसम दो दिन से करवट बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से बादलों की आवाजाही से दिन की शुरुआत हुई। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरु हुई। कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरु हो गई। शहर में हल्की तो देहात क्षेत्रों जमकर बादल बरसे। दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे। साथ ही यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। तापमान गिरावट के बाद न्यूनतम 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते कई दिनों से गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा था। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग पसीनों से भीगे रहे। गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। मंगलवार को शहर समेत देहात क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम एकदम खुशनुमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.